मोबाइल से नया राशन कार्ड कैसे बनाएं

मोबाइल से नया राशन कार्ड कैसे बनाएं : आज हम आपको इस आर्टिकल में राशन कार्ड से संबंधित जानकारी देंगे। जैसा की आप सभी जानते हैं सरकार गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत फ्री राशन प्रदान कर रहे हैं जिसे 5 साल और बढ़ाया जा चूका है। अब गरीबों को 2028 तक मुफ्त राशन वितरित किया जायेगा। लेकिन जिन लोगों का अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है वे इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहे , तो हम आपको मोबाइल से नया राशन कार्ड कैसे बनाएं इसकी पूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे।

राशन कार्ड गरीबों के लिए महत्वपूर्ण बन गया है इसके बिना उनको राशन की कमी हो जाती है , सरकार के इस योजना से उनको आर्थिक सहायता मिलती है। राशन कार्ड से बहुत से राशन मिलते हैं जैसे चावल , गेहूं , नमक और शक्कर को बहुत ही कम कीमत पर दिया जाता है। इसलिए गरीब पूरी तरह से राशन कार्ड पर निर्भर होते हैं। तो आप भी अपना राशन कार्ड जल्द बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड करना होगा जिसकी जानकारी नीचे बताया गया है।

mobile-se-naya-ration-card-kaise-banaye

मोबाइल से नया राशन कार्ड कैसे बनाएं ?

  • मोबाइल से राशन कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप इसके खाद्य विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिससे इसका होम पेज ओपन होगा।
  • उसके बाद आपको इसके होम पेज में बहुत से विकल्प मिलेंगे जिसमे से आपको जनभागीदारी के विकल्प में क्लिक करें।
  • अब आपके सामने अगला पेज ओपन होगा जिसमे आप अधिसूचनाएं एवं शासन आदेश के अंतर्गत विकल्पों में से नवीन राशन कार्ड बनाने हेतु फॉर्म के विकल्प को चुने।
  • उसके बाद आपके सामने राशन कार्ड के लिए आवेदन फॉर्म ओपन होगा इसे आपको डाउनलोड करना है।
  • अब फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें और उसमे पूछे गए सभी जानकारी भरें साथ ही मांगे गए दस्तावेजों को अटैच कर दें।
  • उसके बाद फॉर्म को दस्तावेजों के साथ अपने तहसील के खाद्य एवं रसद विभाग में जमा कर दें।
  • इस प्रकार आप आसानी से नया राशन कार्ड के लिए फॉर्म भर सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज

  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • मुखिया का पासपोर्ट फोटो

सारांश -:

मोबाइल से नया राशन कार्ड बनाने के लिए आप सरकार की वेबसाइट khadya.cg.nic.in को ओपन करें। इसके बाद जनभागीदारी को चुने। इसके बाद नवीन राशन कार्ड बनाने हेतु फॉर्म के विकल्प को चुने। फिर आपके सामने फॉर्म ओपन होगा उसे डाउनलोड करके प्रिंट कर लें। इसके बाद फॉर्म में सभी जानकारी भरें। अब फॉर्म को जरुरी दस्तावेजों के साथ अपने खाद्य आपूर्ति विभाग में जाकर जमा करें। इससे आपका फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरा हो जायेगा।

महतारी वंदना योजना में पंजीयन हेतु फॉर्म कैसे भरें

ग्राम पंचायत की आवास सूची कैसे देखें 2024

आधार कार्ड पर 10000 का लोन कैसे मिलता है

लाडली बहना योजना का नया आवेदन कैसे करें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न ( FAQ )

नया राशन कार्ड का फॉर्म कैसे भरें ?

इसके लिए आपको ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड करना होगा इसके बाद उसमे पूछे गए सभी जानकारी भरकर दस्तावेजों के साथ फॉर्म को खाद्य विभाग में जमा करना है। इस प्रकार फॉर्म भर सकते हैं।

राशन कार्ड से क्या – क्या मिलता है ?

राशन कार्ड से बहुत से राशन मिलते हैं जैसे चावल , गेहूं , नमक और शक्कर इन सब राशन को आप बाजार से बहुत ही कम कीमत पर राशन कार्ड के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

राशन कार्ड की वेबसाइट क्या है ?

राशन कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट nfsa.gov.in है। इसमें जाकर आप और भी जानकारी ले सकते हैं।

मोबाइल से नया राशन कार्ड कैसे बनाएं , इसकी सभी जानकारी आपको विस्तार से मिल गया होगा। इसमें हमने ऑनलाइन राशन कार्ड भरने की जानकारी दिया है। इसके अनुसार नागरिक अपना फॉर्म आसानी से घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से भर सकते है और इसका लाभ ले सकते हैं।

उम्मीद है यहाँ बताये गए राशन कार्ड की जानकारी आपको अच्छे से समझ आई होगी , आपको ऐसी और भी सरकारी योजनाओं की जानकारी इस वेबसाइट www.sarkariyojanaform.in से मिल जाएगी। इसे अपने दोस्तों में शेयर अवश्य करें , धन्यवाद।

Leave a Comment